हमारे बारे में (About Us)
उदय कौशल शिक्षा संस्थान
एक सामाजिक एवं गैर-लाभकारी संस्था (NGO) है, जो समाज के वंचित, पिछड़े एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य शिक्षा, कौशल विकास, कृषि प्रशिक्षण, बाल शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के माध्यम से एक सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक समाज का निर्माण करना है।
हम ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रह रहे गरीब, बेरोजगार, महिला, युवा एवं बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
हमारा विश्वास है कि शिक्षा और कौशल ही विकास की असली कुंजी हैं।